Aadhar ke liye sabse badi khabar, sarakr ne kiye ye badlav

इनकम टैक्‍स रिटर्न के लिए


सरकार ने 1 जुलाई से फाइनेंशियल ईयर 2017-18 का रिटर्न फाइल करने के लिए आधार कार्ड का जरूरी बना दिया है। इसके लिए आपको अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना भी जरूरी होगा। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो 1 जुलाई के बाद इनकम टैक्‍स रिटर्न आप नहीं फाइल कर पाएंगे।

अलगी स्‍लाइड में जानिए, 1 जुलाईसे किन सर्विसेज के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड….


पासपोर्ट बनवाने के लिए


अब पासपोर्ट बनवाने के लिए भी सरकार ने आधार नंबर को अन्‍य जरूरी डॉक्‍युमेंट की लिस्‍ट में शामिल किया है। अगर आप पासपोर्ट बनवाते समय 12 डिजिट वाला आधार नंबर जरूरी डॉक्‍युमेंट के रूप में 1 जुलाई से नहीं जमा करेंगे तो आपका पासपोर्ट नहीं बन पाएगा।

पैन कार्ड बनवाने के लिए


अब 1 जुलाई से पैन कार्ड लेने के लिए भी आधार नंबर देना अनिवार्य होगा, नहीं तो आप पैन कार्ड नहीं ले पाएंगे। पैन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भरते वक्त भी आधार कार्ड जरुरी होगा। अगर आधार कार्ड नहीं है तो आधार के लिए एनरॉलमेंट आईडी देना अनिवार्य होगा।


रेलवे टिकट बुकिंग के लिए


रेलवे ने 1 जुलाई से रियायती रेल टिकट बुक कराने के लिए आधार नंबर को जरूरी बना दिया है। रेलवे रियायती टिकट लेने के लिए लॉगइन करते समय आपको आधार नंबर देना जरूरी होगा।


एलपीजी कनेक्‍शन के लिए


अब फ्री में दी जाने वाली रसोई गैस कनेक्‍शन(एलपीजी)के लिए भी आधार नंबर 1 जुलाई से अनिवार्य होगा। साथ ही एलपीजी सब्सिडी के लिए पहले से अनिवार्य आधार नंबर को भी सरकार सख्‍ती से लागू करने जा रही है, ताकि इसमें जारी करप्‍शन पर पूरी तरह से लगाम लगाया जा सके।

Previous
Next Post »
<!—- ShareThis BEGIN -—> <script async src="https://platform-api.sharethis.com/js/sharethis.js#property=5d51ab9c3387b20012d779ef&product="sticky-share-buttons"></script> <!—- ShareThis END -—>