Digital Payment Kya Hai Aur Kaise Kare Digital Payment

 How can send money online 
 आइये जाना जाये की क्या है डिजिटल पेमेंट और डिजिटल पेमेंट करने  के लिये क्या उपाय है|
इसके बारे में जानना बहुत जरुरी है क्योकि आने वाले समय में इसका बहुत महत्व है 
दोस्तों हम जानते है की नोटबंदी के समय सभी लोग परेशान थे और डिजिटल पेमेंट के बारे में जानकारी न होने के कारण लोग परेशान थे |

डिजिटल पेमेंट क्या है  आइये जानें :

डिजिटल पेमेंट वह प्रकिरिया है जिसमे हम किसी भी प्रकार का लेन-देन  हम अपने पास के पैसे  नहीं देकर उसका  भुगतान सीधे   अपने बैंक खाते से या किसी मोबाइल वॉलेट या एटीएम कार्ड के द्वारा भुगतान करे वही डिजिटल पेमेंट कहलाता है |
 


Digital Transaction से होने वाले फायदे :




 1. हम घर बैठे किसी को भी पैसे ट्रान्सफर कर सकते है. घर पर ही बैठकर हम अपने जरुरत की चीज़े भी खरीद सकते है.

2. कैशलेस पेमेंट सिस्टम हफ्ते के सात दिन और 24 घंटे (24/7 ) मौजूद है.
मान लीजिए की आपके किसी दोस्त, रिश्तेदार को पैसो की जरुरत है, लेकिन उस दिन बैंक बंद है. एसा होने पर भी हम कैशलेस तरीको  जैसे Internet banking, mobile banking, paytm, free charge और MOBIKWIK जैसे वॉलेट से  से हम उसको पैसे भेज सकते है.

Payment Methods कौन सी है:


कैशलेस पेमेंट के लिये हमारे पास कई तरह के तरीके है  जिसको जन लेते है|

1. Banking Cards (ATM/ Credit):
एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड भी डिजिटल भुगतान का एक उत्तम साधन है जिसका प्रयोग कर हम दुकान से या ऑनलाइन शौपिंग कर सकते है |



2. Internet banking:

इन्टरनेट बैंकिंग एक प्रकार की बैंकिंग सेवा है जो की बैंक के द्वारा उपलब्ध कराइ जाती है |
इसके माध्यम से हम किसी को पैसे भेजना हो तो बहुत आसानी से भेज सकते है|



3. Mobile Banking
मोबाइल बैंकिंग भी कैशलेस पेमेंट सिस्टम का एक हिस्सा है , जो की बैंक के द्वारा उपलब्ध कराइ जाती है | जिसकी मदद से हम किसी को पैसे ट्रान्सफर कर सकते है. अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है. इसलिए हमे पहले मोबाइल बैंकिंग शुरु करनी पड़ती है.
4. Point of Sale Machines (POS Machine):

POS एक प्रकार की मशीन का नाम  होता है जिसके द्वारा हम अपने एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग कर हम भुगतान कर सकते है |यह मशीन हर छोटे -बड़े व्यापारी के पास उपलब्ध होता है |



5. Aadhaar Enable Payment System (AEPS):

अब आप  अपना पेमेंट केवल अपने आधार नंबर से कर सकते है इसके लिये आपका आधार आपके बैंक खाता से जुडा होना चाहिए भुगतान सीधे आपके बैंक खाते से कट जायेगा |



6. Mobile Wallet / E-wallet:

मोबाइल  वॉलेट भी एक प्रकार का कैशलेस पेमेंट का साधन है जिसका प्रयोग हर कोई कर सकता है इसके लिये आपके पास एक smartphone होना चाहिए जिसमे आप निम्नलिखित  वॉलेट का एप्लीकेशन डाउनलोड करके उपयोग कर सकते है 
Paytm,Mobikwik Airtel Money Freecharge Sbi Buddy ,Phone Pay
इस तरह के वॉलेट का प्रयोग कर हम डिजिटल भुगतान कर सकते है |
7. Unified Payment Interface (UPI):
इसके लिये हमारे पास एंड्राइड स्मार्ट फ़ोन होना जरुरी है अन्यथा हम इसका प्रयोग नहीं कर पाएंगे  इसकी मदद से हम किसी भी बैंक अकाउंट से किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे भेज सकते है. इसका अप्प्स हमे डाउनलोड करना पड़ता है. ये अलग अलग बैंक के लिए अलग अलग अप्प्स available है.

8. Unstructured Supplementary Service Data (USSD):
USSD एक ऐसा अनुप्रयोग है जिसको हम अपने साधारण फ़ोन से भी कर सकते है परन्तु इस के लिये हमें अपना मोबाइल न०बैंक के खाते से जुदा होना चाहिये |
इसको प्रयोग करने के लिये आप अपने  बैंक में लिंक मोबाइल न० से *99# डायल करना है और निर्देशों का पालन करना है  

 




Previous
Next Post »
<!—- ShareThis BEGIN -—> <script async src="https://platform-api.sharethis.com/js/sharethis.js#property=5d51ab9c3387b20012d779ef&product="sticky-share-buttons"></script> <!—- ShareThis END -—>